देवशयनी एकादशी पर संकल्प अन्न क्षेत्र की सेवा निरंतर जारी, 223वें सप्ताह हुआ खिचड़ी प्रसाद वितरण

श्रद्धालुओं, राहगीरों और जरूरतमंदों को वितरित किया गया प्रसाद व शीतल जल, अनिल कुमार जैन बोले— सेवा और संस्कार से ही सशक्त समाज का निर्माण

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर संकल्प संस्था द्वारा संचालित ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ के तत्वावधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष नियमित खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। संस्था के सेवा अभियान के 223वें सप्ताह में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत श्रद्धा और सेवा भाव के साथ उपस्थित लोगों को खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल वितरित किया गया। संस्था के सदस्यों ने पूरे आयोजन में समर्पण भाव से सेवाएं प्रदान कीं।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि देवशयनी एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा में प्रवेश का पावन पर्व है, जो संयम, सेवा और सत्कर्म का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संकल्प अन्न क्षेत्र का यह अभियान इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए पिछले 223 सप्ताह से निरंतर जनसेवा कर रहा है। समाज के सहयोग और ईश्वर की कृपा से यह सेवा अभियान भविष्य में भी अविरल रूप से जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सेवा, श्रद्धा और जनसहयोग से ही समाज में संस्कारों का संवर्धन होता है, और इसी उद्देश्य के साथ संस्था निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटी हुई है।

इस सेवा आयोजन में श्रीमती पुष्पा अग्रवाल (मुंबई), श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती स्मिता अग्रवाल एवं श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित संस्था के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी