बिरसिंहपुर में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अतिथियों ने किया पौधारोपण, टिफिन बैठक में दिया सामाजिक समरसता का संदेश

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। आराजी लाइन विकासखंड के बिरसिंहपुर गांव में रविवार को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘बीरू’ की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल, प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, देवेंद्र प्रताप सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह ने भी उपस्थित होकर क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

कार्यक्रम के उपरांत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान की भावना को भी सशक्त करता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर पाठक ने किया। समापन पर आयोजित टिफिन बैठक में सभी ने एक साथ भोजन कर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, ग्राम प्रधान मनभाषा देवी, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, देवेंद्र पटेल, पंकज पटेल, माता शंकर सिंह, दीपक सिंह, राहुल पटेल, राजदेव मौर्य, सुशील सिंह, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विषमुक्त-नशामुक्त काशी’ अभियान का आगाज़, शास्त्रीय संवाद से समाज में जागरूकता लाने की पहल

    नशामुक्त, विषमुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए धर्माचार्यों, विद्वानों व नागरिकों से जुड़ने की अपील   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने तथा नशामुक्त समाज…

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    नमामि गंगे के तत्वावधान में विशेष प्रार्थना, भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को किया गया नमन   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विषमुक्त-नशामुक्त काशी’ अभियान का आगाज़, शास्त्रीय संवाद से समाज में जागरूकता लाने की पहल

    विषमुक्त-नशामुक्त काशी’ अभियान का आगाज़, शास्त्रीय संवाद से समाज में जागरूकता लाने की पहल

    बिरसिंहपुर में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

    बिरसिंहपुर में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में 10 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला सभा का प्रदर्शन