विषमुक्त-नशामुक्त काशी’ अभियान का आगाज़, शास्त्रीय संवाद से समाज में जागरूकता लाने की पहल

नशामुक्त, विषमुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए धर्माचार्यों, विद्वानों व नागरिकों से जुड़ने की अपील

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से काशी में ‘विषमुक्त-नशामुक्त काशी’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के माध्यम से शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर समाज में प्रचलित विभिन्न धार्मिक मान्यताओं और कुप्रथाओं पर सकारात्मक एवं तथ्यपरक संवाद शुरू करने का संकल्प लिया गया।

अभियान से जुड़े वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, मानसिक तनाव और नैतिक मूल्यों में गिरावट समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। ऐसे में जनजागरण के माध्यम से लोगों को शास्त्रसम्मत तथ्यों से अवगत कराते हुए नशामुक्त, विषमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

वक्ताओं ने बताया कि पूर्व में चिरईगांव क्षेत्र में किए गए एक अध्ययन में 50 प्रतिशत से अधिक वयस्कों द्वारा तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति सामने आई थी। उनका कहना है कि नशे से जुड़ी कुछ मान्यताओं को धार्मिक स्वरूप दिए जाने के कारण समाज में इसकी स्वीकार्यता बढ़ी है, जिसे प्रमाणिक एवं शास्त्रीय संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत भगवान विश्वनाथ एवं विषपान से जुड़ी धारणाओं, काशी की परंपराओं, वैष्णव संप्रदाय में तुलसी के महत्व तथा नवग्रह संबंधी विषयों पर विद्वानों एवं धर्माचार्यों के साथ विचार-विमर्श और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य किसी धर्म, परंपरा या आस्था का विरोध करना नहीं है, बल्कि शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर सकारात्मक विमर्श स्थापित कर समाज को नशामुक्त, विषमुक्त और रोगमुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, धर्माचार्यों, विद्वानों तथा आम नागरिकों से इस जनजागरण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी