स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सेमरी में बुधवार सुबह स्कूल खुलने से ठीक पहले एक जर्जर एवं निष्प्रयोज्य भवन अचानक भरभराकर गिर गया। घटना सुबह लगभग सात बजे हुई। उस समय विद्यालय परिसर में न तो कोई छात्र मौजूद था और न ही शिक्षक, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

जानकारी के अनुसार संबंधित भवन को पहले ही विभाग द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका था और उसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए उसमें शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया था। भवन गिरने के साथ तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित संबंधित अधिकारियों को दी।

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में मौजूद अन्य जर्जर भवनों को भी शीघ्र ध्वस्त कर मलबा हटाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय परिसर को पूरी तरह सुरक्षित बनाने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शेष खतरनाक भवनों को तत्काल हटाने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    मृतक के स्वजन ने लगाए हत्या की साजिश और आरोपितों को संरक्षण देने के आरोप, विधायक ने निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी से शिकायत की बात कही     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन