मंदिर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने 11 पीतल की घंटियां बरामद कीं, एक आरोपी गिरफ्तार

चौबेपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान; न्यायालय भेजा गया अभियुक्त

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी होने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की गई 11 पीतल की घंटियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को मंदिर से घंटियां चोरी होने की घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान थाना चौबेपुर पुलिस टीम ने अभियान चलाकर मुड़ुआं निवासी विनोद यादव (44 वर्ष) को थाना परिसर के समीप से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी की गई सभी घंटियों की बरामदगी कराई।

इस प्रकरण में थाना चौबेपुर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी की इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं थी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी