सारनाथ के ‘मधुवन’ में सम्मान सहभोज एवं साहित्यिक संध्या का आयोजन

बाटी-चोखा सहभोज के साथ कविता पाठ, एमएलसी प्रत्याशी डॉ. बेनी माधव मिश्र ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। सारनाथ स्थित प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव के आवास ‘मधुवन’ में रविवार सायंकाल सम्मान सहभोज एवं पारंपरिक बाटी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, साहित्यकारों एवं प्रबुद्ध जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत साहित्यिक गोष्ठी एवं कविता पाठ से हुई। कवि संतोष कुमार प्रीत के निर्देशन में कवि मासूम, शरद सहित कई रचनाकारों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। साहित्यिक प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा।

एमएलसी प्रत्याशी डॉ. बेनी माधव मिश्र ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने चुनाव अभियान को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए जनसंपर्क को गति देने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में मेजर रामजनम सिंह, समाजसेवी संजय सिन्हा, अजय मिश्रा, भारतीय जन जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी एवं कोर कमेटी की अध्यक्ष कुमुद रंजन, समाजसेवी सरिता दीदी ‘अन्नपूर्णा’ सहित अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर सख्त निर्देश

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों संग की समीक्षा गोष्ठी, एनबीडब्ल्यू अभियान, महिला सुरक्षा और त्योहारों की तैयारियों पर दिया विशेष जोर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

    लगातार हो रही घंटा और चढ़ावे की चोरी से परेशान थे पुजारी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर सख्त निर्देश

    वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर सख्त निर्देश

    मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

    मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

    मंदिर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने 11 पीतल की घंटियां बरामद कीं, एक आरोपी गिरफ्तार

    मंदिर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने 11 पीतल की घंटियां बरामद कीं, एक आरोपी गिरफ्तार

    सारनाथ के ‘मधुवन’ में सम्मान सहभोज एवं साहित्यिक संध्या का आयोजन

    सारनाथ के ‘मधुवन’ में सम्मान सहभोज एवं साहित्यिक संध्या का आयोजन

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में कई नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा नेता पर हमले के मामले में कई नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा