मंदिर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा

लगातार हो रही घंटा और चढ़ावे की चोरी से परेशान थे पुजारी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के झांझुपुर गांव स्थित प्राचीन श्रीरामलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में रविवार सुबह चोरी का प्रयास उस समय विफल हो गया, जब मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने एक युवक को घंटा और चढ़ावा चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

बताया जाता है कि मंदिर से पिछले कई दिनों से लगातार घंटों और चढ़ावे की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इससे परेशान मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर के आसपास निगरानी शुरू कर दी।

 

सुबह लगभग आठ बजे एक युवक मंदिर में प्रवेश कर वहां लगे पीतल के घंटे और चढ़ावा उतारकर अपने बैग में रखने लगा। इसी दौरान पुजारी की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में मंदिर से 50 से अधिक घंटे तथा लगभग डेढ़ कुंतल पीतल के घंटे और अन्य चढ़ावा चोरी हो चुका है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भी नाराजगी व्याप्त है।

 

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम दिनेश यादव, निवासी डुडुआं, थाना चौबेपुर बताया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी