वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर सख्त निर्देश

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों संग की समीक्षा गोष्ठी, एनबीडब्ल्यू अभियान, महिला सुरक्षा और त्योहारों की तैयारियों पर दिया विशेष जोर

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। बैठक में जघन्य अपराध, गैंगस्टर एक्ट, गोवध, एनडीपीएस, ई-समन, ई-नोटिस, ई-वारंट, ई-साक्ष्य, यूनिक एसआईडी (SID) तथा एसआर (SR) मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस आयुक्त ने लंबित गैर-जमानती वारंट (NBW) के प्रभावी निष्पादन के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उसकी प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी विवेचना 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

 

बैठक में एनडीपीएस अधिनियम के मामलों की समीक्षा करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने पर बल दिया गया। साथ ही ई-समन, ई-नोटिस और ई-वारंट के शत-प्रतिशत निष्पादन तथा ई-साक्ष्य पोर्टल पर डिजिटल साक्ष्यों के समयबद्ध अपलोड एवं अद्यतन के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

 

पुलिस आयुक्त ने गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा यूनिक SID निर्माण के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसआर मामलों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

महिला अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश देते हुए प्रत्येक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने, निष्पक्ष विवेचना करने और त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पीड़िताओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

 

बैठक में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था और निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा सहित सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि कमिश्नरेट के समस्त थाना प्रभारी गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी