सीआरपीएफ ने मनाया 88वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

95वीं बटालियन परिसर में आयोजित समारोह में जवानों के शौर्य और समर्पण को किया गया नमन, खेल प्रतियोगिताओं व ‘बड़ा खाना’ का हुआ आयोजन

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 88वें स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी के पहाड़िया मंडी स्थित 95वीं बटालियन परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने बल की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

समारोह के मुख्य अतिथि एवं 95वीं बटालियन के कमांडेंट आर. एस. बालापुरकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और त्याग को नमन किया।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश सुनकर, सहायक कमांडेंट रंजन कुमार, कृष्णा कुमार यादव, निरीक्षक प्रिंस कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह तथा अनिल कुमार यादव सहित अनेक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर कमांडेंट आर. एस. बालापुरकर ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश की आंतरिक सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य को इस गौरवशाली बल का हिस्सा होने पर गर्व होना चाहिए।

 

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कंपनियों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से आपसी सौहार्द, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा दिया गया।

 

कार्यक्रम का समापन बल के भोजनालय में आयोजित पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ के साथ हुआ। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं जवानों ने एक साथ भोजन कर संगठन की एकता, भाईचारे और पारिवारिक भावना का संदेश दिया। समारोह पूरे दिन उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और बल की गौरवशाली विरासत को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी