29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान’

सीर गोवर्धनपुर से होगा राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रहेंगे शामिल

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रव्यापी ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से किया जाएगा। यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक देशभर में विभिन्न चरणों में संचालित होगा।

 

सोमवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शुभारंभ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डेरा सच्चखण्ड बल्ला (जालंधर) के प्रमुख एवं संत रविदास जन्मस्थली के प्रमुख संत गुरु निरंजन दास महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी।

 

लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन दर्शन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना तथा विकसित भारत के निर्माण में सर्वसमाज की सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संत रविदास का ‘बेगमपुरा’ का आदर्श आज भी सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत है।

 

अभियान के तहत देशभर में पांच प्रमुख चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा, 26 नवंबर से 15 जनवरी तक छात्रावास संपर्क अभियान तथा इसके बाद समापन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समरसता यात्रा जालंधर से काशी तक निकलेगी और कई राज्यों से होकर गुजरेगी।

 

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने बताया कि 28 जुलाई को संत रविदास जन्मस्थली पर माटी पूजन एवं पावन मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। इसके बाद 131 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। देश के विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचे प्रतिनिधि इस आयोजन में भाग लेंगे।

 

29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन संत-महात्माओं एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पवित्र मिट्टी से भरे कलशों का पूजन कर उन्हें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। अतिथि पहले संत रविदास जन्मस्थली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद स्मारक स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

 

अभियान के अंतर्गत ‘गुरु रविदास समरसता दीप अभियान’ भी चलाया जाएगा। इसके तहत वाराणसी के रविदास घाट पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। साथ ही संत रविदास स्मारक स्थल, देशभर के रविदास मंदिरों तथा भाजपा के मंडल स्तर पर भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

पत्रकार वार्ता का संचालन काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, विधायक टी. राम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, मीडिया सह-प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकास…

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    बकैनी मुनारी गांव से लापता हुआ था तीन वर्षीय बालक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज