अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रामलला के दर्शन कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठाई मांग

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी/अयोध्या। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित दान चोरी के मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला सरकार के दर्शन-पूजन किए तथा मामले की जानकारी प्राप्त की।

 

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी अधिवक्ता देवेन्द्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

 

राष्ट्रीय प्रभारी अधिवक्ता देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो राष्ट्रीय सनातन संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाने पर विचार करेगा।

 

प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से श्रद्धालुओं में असंतोष बढ़ता है। उन्होंने पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर तथ्य सार्वजनिक करने की मांग की।

 

प्रतिनिधिमंडल को प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संगठन ने कहा कि वह इस प्रकरण की जांच और आगे की कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए रखेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी