गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज कान्त द्विवेदी एवं पं. उद्देश्य द्विवेदी के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाने का किया आह्वान

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा महापर्व के पावन अवसर पर ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज कान्त द्विवेदी एवं पंडित उद्देश्य द्विवेदी (ज्योतिष भविष्य ज्ञानाय एक्सरे चक्रम, सोनिया, वाराणसी) के शिष्य आशीष मिश्रा ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों से अपने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा अर्पित कर दर्शन, पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का सर्वोच्च स्रोत माना गया है। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही शिष्य का जीवन सफल, सार्थक और उज्ज्वल बनता है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम अवसर है।

आशीष मिश्रा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को पूज्य ज्योतिषाचार्य पं. नीरज कान्त द्विवेदी एवं ज्योतिषाचार्य पं. उद्देश्य द्विवेदी के श्रीचरणों में नमन कर आशीर्वचन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुजनों का आशीर्वाद ग्रहण करने तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से जीवन में ज्ञान, विवेक, सफलता, सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा का महापर्व है।

समाचार के अंत में आशीष मिश्रा ने भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन श्रीहनुमान जी से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकास…

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    बकैनी मुनारी गांव से लापता हुआ था तीन वर्षीय बालक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज