रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

अधिवक्ता ने जांच अधिकारी के समक्ष रखा पक्ष, निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की उठाई मांग

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, वाराणसी के शल्यतंत्र विभाग की प्रो. सुमन यादव की रीडर पद पर नियुक्ति से जुड़े कथित कूटरचित एवं गलत शैक्षणिक अनुभव प्रमाण-पत्र के मामले की जांच प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। रविवार को शिकायतकर्ता अधिवक्ता दीपक कुमार ने जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

शिकायतकर्ता दीपक कुमार का आरोप है कि प्रो. सुमन यादव ने श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में असिस्टेंट टीचर (टीजीटी आयुर्वेद) के अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर रीडर पद प्राप्त किया, जिसमें कथित रूप से अनियमितताएं हैं। उन्होंने इस संबंध में जांच समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

दीपक कुमार ने बताया कि वह प्रातः 11 बजे जांच अधिकारी प्रो. डी.के. मौर्य, प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, वाराणसी के समक्ष उपस्थित हुए और उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर अपना पक्ष रखा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच समिति के सदस्य प्रो. माखन लाल, प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, झांसी बैठक में उपस्थित नहीं रहे। वहीं, प्रो. सुमन यादव, जो वर्तमान में राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, अतर्रा (बांदा) की प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक हैं, भी जांच के दौरान उपस्थित नहीं हुईं।

शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोष सिद्ध होने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकास…

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    बकैनी मुनारी गांव से लापता हुआ था तीन वर्षीय बालक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज