महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

बकैनी मुनारी गांव से लापता हुआ था तीन वर्षीय बालक, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बकैनी मुनारी गांव से लापता हुए तीन वर्षीय मासूम को चौबेपुर पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार बकैनी मुनारी निवासी दीपक कुमार, पुत्र बद्री प्रसाद, के तीन वर्षीय पुत्र के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने तत्काल पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और चौबेपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में चौबेपुर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम और पीआरवी कर्मियों ने संभावित स्थानों पर संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल खोज निकाला और सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया।

मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और चौबेपुर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल सत्यप्रकाश तिवारी, कॉन्स्टेबल धीरेंद्र कुमार, महिला कॉन्स्टेबल अनीता, महिला कॉन्स्टेबल पूजा तथा महिला कॉन्स्टेबल खुशबू नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी टीम की सक्रियता और उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस की जनसेवा और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विकास…

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ सहित संत, विद्वानों और गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अस्सी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    महज चार घंटे में लापता मासूम को सकुशल खोज लाई चौबेपुर पुलिस

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    गुरु पूर्णिमा महापर्व पर गुरुभक्ति का संदेश, श्रद्धालुओं से गुरुदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    अयोध्या दान प्रकरण पर तेज हुई सियासी हलचल

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज

    रीडर पद पर नियुक्ति को लेकर अनुभव प्रमाण-पत्र विवाद की जांच तेज