हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक पेयजल आपूर्ति में मिलीं खामियां, जल निगम को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश हेतु भेजी रिपोर्ट

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। विकास खंड चोलापुर के ग्राम सभा कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक संचालित हर घर जल मिशन योजना में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शिवनारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और जांच रिपोर्ट जल निगम (ग्रामीण) को भेजते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की।

 

निरीक्षण के उपरांत बीडीओ द्वारा 27 जुलाई 2026 को अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया कि कौआपुर स्थित ओवरहेड टैंक से कई इलाकों में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कई स्थानों पर चार-चार नल (अर्थिंग सहित) लगाए जाने के बावजूद पानी नहीं पहुंच रहा है। साथ ही अनेक स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त एवं दब जाने के कारण जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिससे सड़क पर पानी बह रहा है और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

बीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी तकनीकी खामियों को दूर करने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराने तथा नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

 

उल्लेखनीय है कि कौआपुर से कादीपुर रेलवे स्टेशन तक हर घर जल मिशन की अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीण लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने स्वयं निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट जल निगम को भेजी। क्षेत्रवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर नियमित जलापूर्ति बहाल की जाए, जिससे लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी