संकट मोचन हनुमान जी की अनन्य भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ सहित संत, विद्वानों और गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अस्सी स्थित रामानुज कोट निवासी, पंडित वसिष्ठ चौबे जी की धर्मपत्नी एवं संकट मोचन हनुमान जी महाराज की परम भक्त श्रद्धेया तेतरा चौबे जी के आकस्मिक निधन से धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन को सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

दिवंगत पुण्यात्मा की स्मृति में आयोजित ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेया तेतरा चौबे जी धार्मिक आस्था, सेवा, सादगी एवं समर्पण का जीवंत उदाहरण थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक साधना, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों के संवर्धन के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि तेतरा चौबे जी का जीवन समाजसेवा, धर्मनिष्ठा और परोपकार की मिसाल रहा। उनके सहज, सरल एवं विनम्र स्वभाव ने उन्हें समाज में विशेष सम्मान दिलाया। उनके निधन से वाराणसी ने एक ऐसी श्रद्धालु एवं सेवाभावी विभूति को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

 

श्रद्धांजलि सभा में ज्योतिषाचार्य चंद्रमौली चतुर्वेदी ‘राजू’, प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी, प्रो. उपेंद्र पांडेय, प्रो. सुभाष पाण्डेय, प्रो. शंकर कुमार मिश्रा, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. रवि माल, डॉ. हरकेश तिवारी, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. पंकज शुक्ला, डॉ. गीता शास्त्री, सभासद रविंद्र सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा ‘किशमिश गुरु’, पूर्व सभासद कमल पटेल, डॉ. सत्य प्रकाश सहित अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

 

सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    छह माह में वाराणसी नगर के सभी वार्डों में कार्य पूरा करने के निर्देश, ग्रामीण जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए तय की समयसीमा     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    बाबतपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में यात्रियों का हंगामा, उड़ान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    पायलट की तबीयत बिगड़ने से मुंबई की इंडिगो उड़ान प्रभावित

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    प्रो. (डा.) सी.पी. सिंह की माताजी के निधन पर संपूर्णानंद पांडेय ने जताया शोक

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत 2047 पर शिक्षक संगोष्ठी, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    आरएसएमटी में छात्रों को सफल करियर के लिए संचार, नेतृत्व और निर्णय क्षमता का पाठ

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी

    बेटियों की सुरक्षा से महिला सशक्तिकरण तक, सरकार ने तय की नई दिशा : योगी