घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

‘सुबह-ए-बनारस’ कार्यक्रम के अंतर्गत आनंद कानन कला गुरुकुल के कलाकारों ने ‘गंगा अवतरण’ नृत्य-नाटिका से बिखेरा भारतीय संस्कृति का अनुपम सौंदर्य

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। वाराणसी जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘सुबह-ए-बनारस’ के अंतर्गत आयोजित ‘घाट संध्या’ कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आनंद कानन कला गुरुकुल, वाराणसी की गुरु डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशन में उनकी शिष्याओं ने भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पुष्पांजलि से हुआ, जिसके बाद कलाकारों ने अलारिपु एवं नरसिंह स्तुति की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की उत्कृष्टता का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भरतनाट्यम शैली पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘गंगा अवतरण’ रही, जिसमें मां गंगा के दिव्य अवतरण की पौराणिक कथा को भावपूर्ण अभिनय, सशक्त अभिव्यक्ति, लय, ताल और शास्त्रीय नृत्य की सुंदर भंगिमाओं के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।

 

इस प्रस्तुति में शांभवी मेहतो, स्वरात्मिका शुक्ला, सृष्टि मौर्य, अक्षिता भूटानी, ईशान्वी शंकर, ईशान्वी सिंह, मिश्का अग्रवाल, पहल सेवारमही, अन्वी, शरण्या त्रिपाठी एवं प्रिशा अग्रवाल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। कलाकारों ने भाव, मुद्रा, पद संचालन और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

कार्यक्रम के समापन पर रवि शंकर शर्मा (अध्यक्ष, जीत होम सोसाइटी), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (विद्युत इंजीनियर, भारतीय रेल), कन्हैया लाल श्रीवास्तव (कैप्टन, भारतीय नौसेना) तथा विनोद कुमार सिंह (विद्युत इंजीनियर, भारतीय रेल, हाजीपुर) ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण-पत्र एवं आशीर्वचन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम का सफल संयोजन ‘सुबह-ए-बनारस’ के संस्थापक एवं सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया, जबकि मंच संचालन डॉ. उत्कर्ष केशरी ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए भारतीय शास्त्रीय कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की इस पहल को सराहनीय बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    50 मानकों में 22 पर वाराणसी बना नंबर-1, डायल-112 की प्रतिक्रिया दर समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन     वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की रैंकिंग में पुलिस…

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    जीवा इंटरनेशनल स्कूल में गायन-वादन प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दी शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी