बीबी सकीना की याद में उठा ताबूत, अलम और झूला; ज़ियारत के लिए उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

रामनगर में आयोजित मजलिस में कर्बला के शहीदों को किया गया याद, नौहाख्वानी और सीनाज़नी के बीच नम आंखों से अदा की गई ज़ियारत

 

रिपोर्ट: विवेक राय

रामनगर (वाराणसी)। इमाम हुसैन की चार वर्षीय पुत्री हज़रत बीबी सकीना की शहादत की याद में रामनगर के वारीगढ़ही स्थित अज़ाखाना-ए-बाबुल हवाएज (शमीम अख्तर के आवास) पर बुधवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ मजलिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने सहभागिता कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

 

मजलिस की शुरुआत आज़म रिज़वी ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से की, जबकि औसाफ मुर्तुज़ा ने सोज़ख़्वानी प्रस्तुत की। इसके बाद कई शायरों ने अपने मार्मिक कलाम पेश कर माहौल को गमगीन बना दिया।

 

मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैय्यद नदीम असगर बनारसी ने कर्बला की घटना का विस्तार से वर्णन करते हुए इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की महान कुर्बानी पर प्रकाश डाला। उनके भावपूर्ण बयान को सुनकर उपस्थित अज़ादार भावुक हो उठे और पूरा वातावरण गम और अकीदत से भर गया।

 

मजलिस के उपरांत बीबी सकीना का ताबूत, जनाब-ए-अली असगर का झूला तथा हज़रत अब्बास का अलम बरामद किया गया। अज़ादारों ने नम आंखों से ज़ियारत की और मुहाफ़िज़-ए-अज़ा रामनगर की ओर से नौहाख्वानी एवं सीनाज़नी कर शहीदाने कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम के अंत में बानी-ए-प्रोग्राम शमीम अख्तर गदीरी एवं अता अब्बास ने सभी अज़ादारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैय्यद अख्तर रज़ा आब्दी, समर अब्बास, मोहम्मद मेहंदी, मौलाना तहज़ीबुल हसन अज़मी, मुन्ना मिर्ज़ा, यूसुफ़ रिज़वी, ज़हीर हसन जैदी, समीर हसन, ऋषभ हसन, अरमान, कुमैल, इरफ़ान हुसैन, नदीम आब्दी, करनैन, आज़म रिज़वी, नकी हसन विक्की, शबीब हैदर सहित सैकड़ों अज़ादार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद     रिपोर्ट : विवेक राय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन