ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

शुद्ध शाकाहारी भोजन, आरामदायक ठहराव और आयोजन की सुविधाओं से सुसज्जित नए प्रतिष्ठान का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

चोलापुर/ढेरही बलरामगंज, (वाराणसी)। चोलापुर क्षेत्र के ढेरही बलरामगंज टोल प्लाजा के समीप ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान की शुरुआत क्षेत्रवासियों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण शुद्ध शाकाहारी भोजन और आरामदायक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

 

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख चोलापुर त्रिभुवन नारायण सिंह तथा डोभी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह ‘बबलू’ मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में इस तरह की सुविधा शुरू होने को उपयोगी पहल बताया।

 

कार्यक्रम में आकाश सिंह सनी, मुकेश सिंह अटाहरपार, प्रबंधक चंद्र प्रकाश (डोभी), किसान नेता अजित सिंह (डोभी), दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, रामप्रवेश शर्मा (होरिलपुर, सैदपुर) तथा धीरेन्द्र शर्मा (चांदपुर) समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

अतिथियों की मौजूदगी में प्रतिष्ठान के शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस दौरान लोगों ने नए प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और संचालकों को बधाई दी।

 

आयोजक देवेंद्र सिंह एवं प्रिंस सिंह (सुमित) ने बताया कि ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ को यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रतिष्ठान में शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ ठहरने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

 

प्रतिष्ठान में उपलब्ध प्रमुख सुविधाओं में— आरामदायक होमस्टे कमरे, शुद्ध शाकाहारी भोजन, जन्मदिन एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए पार्टी हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, हरियाली से सुसज्जित लॉबी, शामिल हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के समीप इस तरह का प्रतिष्ठान शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी भोजन और ठहराव की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहीं, आयोजकों ने इसे क्षेत्र में सेवा और आतिथ्य से जुड़ी नई पहल बताया।

 

समारोह के अंत में आयोजक देवेंद्र सिंह एवं प्रिंस सिंह (सुमित) ने उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    16वें दिन आंदोलन स्थल पर जुटे कार्यालयकर्मी और आम नागरिक, समर्थकों ने शांतिपूर्ण संघर्ष को दिया समर्थन     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण व्यवस्था…

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    साइबर ठगी के बाद रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम, पुलिस ने लोगों से तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    अर्पित सर्वेश और प्रदीप मिश्रा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

    आरटीओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का मोर्चा, 15 सितंबर को तालाबंदी का ऐलान

    आरटीओ की कार्यप्रणाली के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों का मोर्चा, 15 सितंबर को तालाबंदी का ऐलान