गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

प्रयागराज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज के झूंसी स्थित स्वामी योगानंद आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शतचंडी महायज्ञ के सफल समापन के उपरांत आयोजित इस समारोह में गुरु गद्दी पूजन किया गया तथा हजारों श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व भारतीय संस्कृति की गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन चारों वेदों एवं पुराणों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का अवतरण हुआ था, इसलिए उन्हें प्रथम गुरु के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘गु’ का अर्थ अंधकार और ‘रु’ का अर्थ उस अंधकार को दूर करने वाला है। गुरु ही मनुष्य को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाकर जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नति, संस्कार और ज्ञान का महापर्व है। इस दिन शिष्य अपने आध्यात्मिक गुरु, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों का सम्मान करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और जीवन में उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लेते हैं।

 

समारोह में स्वामी चिद्घनानंद गिरि जी महाराज, नरेन्द्र भाई, जयप्रकाश मिश्रा, पंकज सिंह, डॉ. आदिनाथ, मां गंगा सेवा समिति के सचिव रंजन शर्मा, नमामि गंगे के संयोजक राजेश शर्मा, प्रमोद यादव सहित अनेक संत, तीर्थपुरोहित, केवट समाज के प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन

    बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे अभिनेता रणवीर शौरी, विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन