शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

31 अगस्त तक लागू धारा 163 के तहत धरना-प्रदर्शन व जुलूस पर रोक, लोकतांत्रिक तरीके से समस्याएं रखने की सलाह

गाजीपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के अंतर्गत 31 अगस्त 2026 तक निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्राचार्य ने जारी अपील में कहा कि निषेधाज्ञा की अवधि के दौरान पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन करने, उत्तेजक नारेबाजी तथा अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों से सभी लोग दूर रहें। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल न होने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित न करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र, शिक्षक या अन्य व्यक्ति की कोई मांग अथवा समस्या है तो उसे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित जिला प्रशासन के कार्यालय में मांग-पत्र के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने और जिले में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    मथौली में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकारों को मिला सम्मान व परिचय पत्र, जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र की ताकत बताया   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथौली, कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार…

    वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के साथ पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    सरस्वती पूजन, पौधारोपण और संस्थापक सचिव को श्रद्धांजलि; प्राचार्य ने विद्यार्थियों से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील   रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय  गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शैक्षणिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राचार्य ने की अपील, निषेधाज्ञा का पालन करने का आग्रह

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    दुर्गा मंदिर रोड की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों से हादसों का बढ़ा खतरा

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    मारवाड़ी युवक समिति शिवपुर का सांस्कृतिक सावन मेला आज, खरीदारी के साथ मिलेंगे आकर्षक उपहार

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    यूपी-112 को और प्रभावी बनाने पर जोर, पुलिस आयुक्त ने कार्यप्रणाली की समीक्षा की

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    पूर्व में बिकी भूमि दोबारा बेचने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार