पशुधन को मिलेगा बीमा का सुरक्षा कवच, 85 प्रतिशत प्रीमियम सरकार देगी

राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत जिले में बीमाकरण शुरू, भूमिहीन, सीमांत किसानों और महिला पशुपालकों को प्राथमिकता

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत जिले में जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना के तहत पशुओं का बीमाकरण शुरू हो गया है। जिले में 20 अगस्त से बीमाकरण कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत पशुपालकों को बीमा प्रीमियम का केवल 15 प्रतिशत ही देना होगा, जबकि शेष 85 प्रतिशत राशि केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी।

योजना में केंद्र सरकार की ओर से 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से 34 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। हरहुआ ब्लॉक के गांवों में पहुंचकर पशुपालकों को योजना की जानकारी देने के साथ उन्हें पशुओं का बीमा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

योजना के तहत स्वदेशी पशुओं के बीमाकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। बीमा कराने के लिए पशुओं की टैगिंग और टीकाकरण अनिवार्य होगा। वहीं भूमिहीन, सीमांत एवं लघु किसान, बीपीएल परिवार, एससी-एसटी वर्ग तथा महिला पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पशु की मृत्यु होने की स्थिति में पशुपालक को 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी या बीमा प्रतिनिधि को सूचना देना अनिवार्य होगा।

पशु चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ. आशीष वर्मा ने पशुपालकों से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाते हुए अपने पशुधन का बीमाकरण अवश्य कराएं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी