राष्ट्रीय सनातन संघ ने किया मनोनयन, पदाधिकारियों ने दी बधाई; संगठन को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में संगठन के विस्तार का क्रम जारी है। इसी क्रम में अंबेडकर नगर स्थित मौनी बाबा मठ के पीठाधीश्वर सुरेश कुमार मिश्रा को संगठन में प्रदेश सलाहकार मनोनीत किया गया है।
उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय सनातन संघ की वाराणसी इकाई के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल सचिव आनंद राय, जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह एवं जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने श्री मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सुरेश कुमार मिश्रा के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके जुड़ने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सनातन विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।




