कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, वीर सपूत के सर्वोच्च बलिदान को किया याद

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। बलिदानी धरती गाजीपुर के ग्राम धनईपुर में 1 सितंबर को कारगिल योद्धा शहीद संजय यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर वाराणसी सैनिक प्रकोष्ठ के साथ प्रदेश सचिव धर्मेंद्र फौजी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

 

श्रद्धांजलि सभा में आजमगढ़, बलिया एवं मऊ के सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने शहीद संजय यादव के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष जेपी यादव—सेना सेवा मेडल ने अपने सहपाठी रहे शहीद संजय यादव को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

 

सभा में मौजूद सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में शहीद संजय यादव के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश के वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    ग्राम सभा से ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर, गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। पिंडरा ब्लॉक…

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के काशी कृषक इंटर कॉलेज, हरहुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    करखियांव में सवर्ण आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    विधायक त्रिभुवन राम ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को किया सम्मानित

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    एयरपोर्ट से पति को लेकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर

    सनबीम वीमेंस कॉलेज में ‘आगमन-2026’ की धूम, अंजलि उपाध्याय बनीं मिस फ्रेशर