स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने शिक्षकों को किया सम्मानित

रिपोर्ट : विवेक राय

मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

समारोह के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रबंधक एवं जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण भी है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक अपने ज्ञान के प्रकाश से पूरे समाज को आलोकित करता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रवक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रबंधक एवं जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम तथा जिला उपाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘वीरू’ द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. विजय सिंह, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, श्वेता देवी, संजू गुप्ता, अंजली जायसवाल, अमृता सिंह, रामजी यादव, राजेश सिंह, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    खरगीपुर पियरी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से जताया शिक्षकों के प्रति सम्मान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इण्टर कॉलेज, खरगीपुर…

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    हवाई सर्वेक्षण के बाद राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, 567 परिवारों के लिए 48 नावें तैनात; फसल नुकसान पर मुआवजे और बेघर परिवारों को आवास का आश्वासन     रिपोर्ट विवेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    शिक्षक दिवस पर मार्था रूट मॉन्टेसरी स्कूल में गूंजा सम्मान और संस्कार का संदेश

    शिक्षक दिवस पर मार्था रूट मॉन्टेसरी स्कूल में गूंजा सम्मान और संस्कार का संदेश

    शिक्षक दिवस पर उदय विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान

    शिक्षक दिवस पर उदय विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान