खरगीपुर पियरी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से जताया शिक्षकों के प्रति सम्मान
रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। भगवती धाम इण्टर कॉलेज, खरगीपुर पियरी में शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान शिक्षाविद एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षक सम्मान की भावना उत्साहपूर्वक देखने को मिली।
कार्यक्रम में कैलाश नाथ यादव, अरविन्द कुमार राय, अरविंद सिंह, रणजीत प्रताप सिंह, पंकज सिंह, रामजनम यादव, जूगनू चौरसिया, अजय यादव, धीरज नाथ राय, लालबहादुर प्रजापति, बलवंत कुमार, सुमन सिंह समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




