कच्चा बाबा आश्रम में गूंजे कान्हा के जयकारे, शिल्पी राज के सुरों पर झूमे श्रद्धालु

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ी आस्था की भीड़, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा आश्रम में 5 से 7 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तीनों दिनों तक भजन-कीर्तन सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, श्रोतागण और बनारस जिले के गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जन्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी की चर्चित गायिका शिल्पी राज और गायक विजय चौहान ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मौजूद श्रोता झूमते नजर आए। म्यूजिक डायरेक्टर वीर बहादुर यादव, बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी और ओमप्रकाश दीवाना ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चौबेपुर पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।

आयोजन के समापन पर मंदिर कमेटी की ओर से कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों, पुलिस टीम और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन से आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दो घंटे में लापता 13 वर्षीय बालिका को पुलिस ने खोज निकाला

    परिजनों से नाराज होकर घर से निकली थी किशोरी, आत्महत्या की बात कहने पर मची चिंता; सीसीटीवी और तकनीकी संसाधनों से सिगरा पुलिस ने सकुशल बरामद किया     रिपोर्ट…

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    गरथौली गांव में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आया युवक गंभीर घायल, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (चौबेपुर)। चौबेपुर थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कच्चा बाबा आश्रम में गूंजे कान्हा के जयकारे, शिल्पी राज के सुरों पर झूमे श्रद्धालु

    कच्चा बाबा आश्रम में गूंजे कान्हा के जयकारे, शिल्पी राज के सुरों पर झूमे श्रद्धालु

    दो घंटे में लापता 13 वर्षीय बालिका को पुलिस ने खोज निकाला

    दो घंटे में लापता 13 वर्षीय बालिका को पुलिस ने खोज निकाला

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    जमीनी विवाद में जानलेवा हमले का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत छह नामजद

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    मुठभेड़ में श्रेया हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’