यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण में संशोधन की मांग को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का समर्थन
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी। शास्त्री घाट, वरुणा पुल के समीप यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि अब तक प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इसी बीच राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कचहरी पहुंचकर नारेबाजी की और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी शास्त्री घाट पहुंचे और वहां चल रहे आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन जताया।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से जुड़े गौतम मिश्रा बल्लू ने कहा कि यह सर्व समाज और सभी संगठनों का मंच है। उन्होंने कहा कि यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण में संशोधन की मांग को लेकर सभी संगठनों को एक मंच पर आकर एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए तथा आंदोलन को दिल्ली तक मजबूत किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जन मानस कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
इस दौरान वाराणसी जिला अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, बृजेश मिश्रा, अविनाश मिश्रा, गौतम मिश्रा बल्लू, सनातनी चन्दन बाबा, हिंदू सतीश सिंह, विरु मिश्रा, भदोही जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक उपाध्याय, अभय कुमार दुबे, सौरभ सिंह, संदीप चौबे, दीपक मिश्रा, श्रवण कुमार दुबे, राजर्षि सोनी, आयुष मिश्रा, सनातनिय पुतुल बाबा, रश्मि तिवारी, नीता सिंह और प्रिया सिंह राजपूत समेत सैकड़ों युवा, महिलाएं एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




