वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

जायसवाल क्लब मिर्जापुर के तीज महोत्सव में गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। जायसवाल क्लब मिर्जापुर की ओर से आयोजित वन विहार तीज महोत्सव में भारतीय संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की मनमोहक छटा देखने को मिली। तीज के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर समारोह की रौनक बढ़ाई। गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

 

कार्यक्रम में जायसवाल क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि क्लब के संरक्षक एवं स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय पर्व और त्योहार हमारी समृद्ध सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से परिवार और समाज के बीच प्रेम, सौहार्द और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।

 

संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना भी है। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों से सामाजिक जिम्मेदारियों को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया।

 

महोत्सव के दौरान मिर्जापुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नन्दलाल जायसवाल ने काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग उठाई। वहीं पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक क्षेत्र में समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

 

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने मातृशक्ति को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए नीलकंठ जायसवाल के प्रति आभार जताया और कहा कि समाज को अपने अधिकारों तथा भागीदारी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

 

उषा जायसवाल एवं साधना जायसवाल के आयोजन में महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं की मौजूदगी ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

 

जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि जायसवाल क्लब भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता, सहभागिता और परंपराओं को मजबूत करने का प्रयास करता रहेगा।

 

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष हर्षित जायसवाल ने किया। महेन्द्र जायसवाल ने अतिथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर हेमंत जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल सुरियावा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    घनी आबादी वाले इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू; जनहानि नहीं     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मदनपुरा में बृहस्पतिवार को…

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    रामपुर चंद्रावती गांव में घटना से मचा कोहराम, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती गांव में बुधवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    मदनपुरा में झाड़ू-पेंट की दुकान में भीषण आग, आसपास के भवन भी चपेट में

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    कमरे में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    दुर्गा पूजा पर पत्रकारों का सम्मान, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन