बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

सिल्ट और बाढ़ के अवशेष हटाने को चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने श्रमदान कर दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद अस्सी घाट पर बाढ़ से फैली गंदगी और अवशेषों की सफाई का अभियान शुरू किया गया। मंगलवार को नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने घाट पर श्रमदान कर बाढ़ के बाद जमा सिल्ट एवं अन्य अवशेषों को हटाया। अभियान में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाढ़ के दौरान गंगा की तलहटी और सतही जल में विभिन्न प्रकार के अवशेष पहुंच जाते हैं। जलस्तर घटने के बाद यही सामग्री घाटों पर जमा होकर गंदगी और प्रदूषण का कारण बनती है। ऐसे में घाटों की समय पर सफाई बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि घाटों से सिल्ट और बाढ़ के अवशेष हटने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही बाढ़ के बाद संभावित संक्रमण और गंदगी को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र बताते हुए आमजन से गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और युवाओं ने घाट परिसर में जमा कचरे एवं बाढ़ के अवशेषों को एकत्र कर बाहर निकाला। इस दौरान लोगों को गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।

श्रमदान अभियान में नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, सौरभ सिंह, शाश्वत मिश्रा, शिवानी सिंह, प्रेरणा जोशी एवं आदित्य सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    आशा लाइब्रेरी में विज्ञान आधारित गतिविधियों का आयोजन, बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए किया प्रेरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के…

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश, ड्रोन-कैमरों व सीसीटीवी से होगी निगरानी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    वन विहार में खिला तीज का रंग, पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    शास्त्री घाट पर 11वें दिन भी जारी रहा आंदोलन, प्रशासन की सुनवाई का इंतजार

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी

    प्रतापपुर में FIDGI कैंप, किसानों को KCC और e-KCC की दी गई जानकारी