साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

“हम और हमारा संविधान” कार्यक्रम में नागरिक अधिकार, कर्तव्य और संवैधानिक मूल्यों की दी जानकारी

रिपोर्ट : विवेक राय

नारायणपुर। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर लोक चेतना समिति, चिरईगांव, वाराणसी के तत्वावधान में राजनन्दन साहू इंटरमीडिएट कॉलेज, नारायणपुर में “हम और हमारा संविधान” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य साक्षरता के महत्व के साथ विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा समानता के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। संस्था की ओर से रवि कान्त एवं संतोष ने “हम और हमारा संविधान” विषय पर चर्चा करते हुए संविधान को समझने तथा उसके मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों की समझ भी एक जागरूक नागरिक बनने का महत्वपूर्ण आधार है।

विद्यार्थियों को संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व की भावना को समझने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने शिक्षा, संवैधानिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    9 महिलाएं हाईरिस्क श्रेणी में मिलीं, दो गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल किया गया रेफर     रिपोर्ट : विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर बुधवार को…

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    कैंट में प्रदेश उपाध्यक्ष का पत्रकारों ने किया जोरदार अभिनंदन, संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर हुई चर्चा रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। ग्रामीण पत्रकारिता को सशक्त बनाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा