सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

9 महिलाएं हाईरिस्क श्रेणी में मिलीं, दो गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल किया गया रेफर

रिपोर्ट : विवेक राय

हरहुआ (वाराणसी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर बुधवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 71 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 09 महिलाएं उच्च जोखिम (हाईरिस्क) श्रेणी में पाई गईं। गंभीर स्थिति को देखते हुए 02 गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की बीपी, शुगर, एचआईवी और हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक जांचें की जाती हैं। साथ ही महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने एचआरपी डे का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न जांच एवं स्वास्थ्य सेवा काउंटरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में डॉ. राजकुमार, डॉ. मनु चतुर्वेदी, अपर शोध अधिकारी कर्णिका सिंह, बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गुलशन कुमार, स्टाफ नर्स अंजना सिंह, संजू कुमारी, रोजमेरी बोथा, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, विद्या प्रकाश दुबे, सुपरवाइजर माखन शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, संदीप कुमार भारती, संतोष कुमार, राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अंकुश यादव, शशिकांत शर्मा, शेफाली कुमारी, स्वागत कुमार पटेल, अर्चना गुप्ता, रोशनी वर्मा, पल्लवी वर्मा सहित समस्त आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    “हम और हमारा संविधान” कार्यक्रम में नागरिक अधिकार, कर्तव्य और संवैधानिक मूल्यों की दी जानकारी   रिपोर्ट : विवेक राय नारायणपुर। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर लोक चेतना समिति,…

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    कैंट में प्रदेश उपाध्यक्ष का पत्रकारों ने किया जोरदार अभिनंदन, संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता पर हुई चर्चा रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। ग्रामीण पत्रकारिता को सशक्त बनाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस आयुक्त ने परखी तैयारियां

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा

    बाढ़ उतरते ही अस्सी घाट पर शुरू हुई सफाई, गंगा सेवकों ने संभाला मोर्चा