चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हुई कार्रवाई, दो चोरी की घटनाओं के खुलासे का दावा; पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शुरू की विधिक कार्रवाई

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चोरी की दो घटनाओं से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 09 सितंबर 2026 को तड़के 04:12 बजे हनुमान मंदिर, पानी टंकी, गोसाईपुर मोहाव के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी काशीराम आवास योजना, थाना शिवपुर, उम्र करीब 22 वर्ष, शाकिफ खान पुत्र सलीम खान निवासी पैगम्बरपुर पंचकोशी, थाना सारनाथ, उम्र करीब 18 वर्ष तथा मनोज कुमार चौधरी पुत्र अमरजीत चौधरी निवासी शैलपुत्री कजाकपुरा, थाना जैतपुरा, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी थाना चोलापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 360/2026 की धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 376/2026 की धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से संबंधित हैं। पहली घटना में 30 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने घर में रखे बक्से को तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव द्वारा की जा रही है। दूसरी घटना में 08 सितंबर 2026 को घर में घुसकर चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी किए जाने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई आगे जारी है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल भावेश मिश्रा, रिजर्व कांस्टेबल मिथिलेश पाण्डेय तथा रिजर्व कांस्टेबल आदित्य गुप्ता, थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    शिव आराधना से गणेश चतुर्थी तक पर्वों की मनोहारी प्रस्तुतियां, कजरी, नृत्य और स्किट ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारत विकास परिषद ‘काशी’…

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    9 महिलाएं हाईरिस्क श्रेणी में मिलीं, दो गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल किया गया रेफर     रिपोर्ट : विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    उमंगोत्सव में जीवंत हुई सावन-भादो की लोक-सांस्कृतिक विरासत

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 71 गर्भवती महिलाओं की जांच

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    साक्षरता दिवस पर संविधान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने पर जोर, वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश द्विवेदी

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन

    अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विज्ञान के महत्व पर मंथन