मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

रामनगर पुलिस की पहल लाई रंग, काउंसलिंग से दूर हुए पारिवारिक विवाद; दंपतियों को आपसी प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने के लिए किया प्रेरित

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल की है। पूर्व में पारिवारिक कलह से जूझ रहे दंपतियों के बीच आपसी बातचीत, परामर्श और काउंसलिंग के माध्यम से मतभेद दूर कराकर सुलह-समझौता कराया गया था। समझौते के बाद दंपति अब प्रेम, विश्वास और सौहार्द के साथ अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस सकारात्मक परिणाम को देखते हुए 16 अक्टूबर 2026 को थाना रामनगर में मिशन शक्ति टीम की ओर से संबंधित दंपतियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

 

उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त, जोन काशी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में यह पहल की गई। प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम पारिवारिक विवादों के निस्तारण और वैवाहिक संबंधों में मधुरता स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

इसी क्रम में पूर्व में विवादों से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आपसी संवाद एवं काउंसलिंग के जरिए उनके बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर कराया गया। सुलह के बाद पुलिस टीम ने संबंधित दंपतियों से समय-समय पर संपर्क कर उनके पारिवारिक जीवन की स्थिति की जानकारी भी ली।

 

प्राप्त फीडबैक में सामने आया कि समझौते के बाद दंपति आपसी विवादों को पीछे छोड़कर शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन जी रहे हैं तथा वर्तमान में उनके बीच कोई विवाद नहीं है।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी संजय मिश्रा, मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक गरिमा गौतम, महिला कांस्टेबल सरोजनी यादव, उमा, कृष्णा तथा महिला आरक्षी सोनी ने दंपतियों को सम्मानित किया।

 

पुलिस टीम ने उन्हें भविष्य में भी एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास, सहयोग और सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अन्य परिवारों को भी संवाद और समझदारी के माध्यम से विवादों का समाधान करने का संदेश दिया गया।

 

रामनगर पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा, पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मिशन शक्ति टीम के प्रयासों से वैवाहिक संबंधों में दोबारा विश्वास और सामंजस्य स्थापित होने के साथ परिवारों को बिखरने से बचाने का सकारात्मक संदेश भी सामने आया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, एक युवक घायल; नवरात्र की भीड़ में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय कस्बे के चौबेपुर…

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, कीमती साड़ियां और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के झांझूपुर गांव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    मिशन शक्ति 6.0: सुलह के बाद खुशहाल जीवन जी रहे दंपति सम्मानित

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    चौबेपुर चौराहे पर बेकाबू थार का कहर, दो दुकानों में घुसी गाड़ी

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    झांझूपुर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 2.25 लाख का माल पार

    रामलीला में सुग्रीव से मित्रता, बाली-सुग्रीव युद्ध और शबरी प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

    रामलीला में सुग्रीव से मित्रता, बाली-सुग्रीव युद्ध और शबरी प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि