विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश, मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम की निगरानी पर विशेष जोर

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। विधान परिषद निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में 21 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन संबंधी दायित्वों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिसकर्मियों को मतदान एवं मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुसार पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) की सक्रियता बनाए रखने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती पर भी जोर दिया गया।

 

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतपेटियों, बैलेट पेपर और अन्य निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखने तथा उनके सुरक्षित परिवहन और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभिरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। स्ट्रांग रूम की सतत निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही नियमानुसार प्रवेश देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

 

पुलिस आयुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, मतदाताओं को डराने-धमकाने या प्रलोभन देने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को राजनीतिक तटस्थता और पूर्ण निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा मतदाताओं के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई।

 

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद मतदाताओं के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने पर भी जोर दिया गया। किसी विवाद, अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं नियंत्रण कक्ष को देने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहने, आपसी समन्वय बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई। निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता मिलने पर जवाबदेही निर्धारित करने की बात भी कही गई।

 

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    सपरिवार पहुंचे भारत सरकार के लोकपाल ने विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन, गोस्वामी समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया जलाभिषेक     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी गांव…

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    चौबेपुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच देर शाम तक चलता रहा विसर्जन का सिलसिला, सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। शारदीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

    एयर शो की सफलता के लिए मां गंगा की आरती, बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद

    चौबेपुर में प्रभु श्रीराम ने किया रावण का वध, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा रामलीला मैदान

    चौबेपुर में प्रभु श्रीराम ने किया रावण का वध, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा रामलीला मैदान

    चौबेपुर में दुर्गा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

    चौबेपुर में दुर्गा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस