मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

चौबेपुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल के बीच देर शाम तक चलता रहा विसर्जन का सिलसिला, सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की विदाई का भावुक पल बुधवार को चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसा तालाब पर देखने को मिला। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम नजर आया। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और मां के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। सोनबरसा स्थित तालाब में चंद्रावती, अजांव, गरथौली, मुनारी, धौरहरा सहित आसपास के गांवों से लाई गई 35 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का देर शाम तक विसर्जन किया गया।

 

पूरे क्षेत्र में इस वर्ष कुल 44 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं, प्रियदर्शनी मां दुर्गा पूजा समिति, चौबेपुर की प्रतिमा का विसर्जन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में मां के प्रति गहरी आस्था और भावुकता देखने को मिली। मां की विदाई के साथ ही भक्तों ने सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।

 

इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव, दुर्गेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों की निगरानी में विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान वीवीआईपी स्थल, यातायात और भीड़ प्रबंधन का किया निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    काशी और अयोध्या दोनों मोक्षदायिनी नगरियां, बाबा के दर्शन से मिली असीम शांति : सरोज दास महाराज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रामनगरी अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट