पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

सपरिवार पहुंचे भारत सरकार के लोकपाल ने विधि-विधान से किया दर्शन-पूजन, गोस्वामी समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया जलाभिषेक

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी गांव स्थित प्रसिद्ध श्री मार्कंडेय महादेव मंदिर में बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एवं वर्तमान में भारत सरकार के लोकपाल अजय माणिकराव खानविलकर ने सपरिवार पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन और आरती कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

मंदिर परिसर में गोस्वामी समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई। इस अवसर पर मुन्ना गुरु, अजय कुमार गिरि उर्फ रिंकू बाबा, हरिवंश कुमार गिरि उर्फ लालू बाबा तथा अमन गिरि ने स्मृति चिह्न भेंटकर अजय माणिकराव खानविलकर को सम्मानित किया।

 

मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के निवासी खानविलकर देश की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश, जबलपुर और उत्तराखंड सहित विभिन्न स्थानों पर मुख्य न्यायमूर्ति के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके मंदिर आगमन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान मार्कंडेय महादेव के दर्शन-पूजन किए।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान वीवीआईपी स्थल, यातायात और भीड़ प्रबंधन का किया निरीक्षण     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    काशी और अयोध्या दोनों मोक्षदायिनी नगरियां, बाबा के दर्शन से मिली असीम शांति : सरोज दास महाराज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रामनगरी अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अयोध्या से काशी पहुंचे सरोज दास महाराज, बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    अजगरा विधायक ने शिक्षकों से किया संवाद, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    पूर्व न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    मां दुर्गा को नम आंखों से दी विदाई, सोनबरसा तालाब में 35 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट