स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर चोलापुर के शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क, केदारनाथ सिंह और प्रमोद मिश्रा को जिताने की अपील
रिपोर्ट: विवेक राय
वाराणसी। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर चोलापुर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से जनसंपर्क कर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर तथा बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय, लखनपुर में शिक्षक साथियों से मुलाकात कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक ने केदारनाथ सिंह एवं प्रमोद मिश्रा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए शिक्षकों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी मतदाताओं से एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों के साथ चुनाव संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर सतीश सिंह, संतोष सिंह, ऋचा मिश्रा, विनोद सिंह, शिवाजी सिंह, डीके सिंह, हीरू सिंह, डॉ. अभिमन्यु सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




