रक्षाबंधन से पहले बाजारों में लौटी रौनक, बारिश ने दिनभर डाला खलल

रक्षाबंधन से पहले बाजारों में लौटी रौनक, बारिश ने दिनभर डाला खलल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को चौबेपुर सहित शहर के बाजारों में त्योहार की चहल-पहल लौट आई। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए दिनभर खरीदारी की, लेकिन गुरुवार दोपहर से शुरू हुई बारिश ने दिन का उत्साह कुछ कम कर दिया।

सुबह से रिमझिम बारिश और कई इलाकों में जलभराव के कारण दिन में बाजारों में भीड़ कम रही। मिठाई और राखी की दुकानों पर केवल छिटपुट ग्राहक पहुंचे। मिठाई विक्रेताओं के अनुसार रसगुल्ला, लड्डू, काजू कतली और चॉकलेट की सबसे अधिक मांग रही।

शाम को मौसम खुलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। महिलाएं और युवतियां राखी, उपहार, सजावटी सामान और मिठाइयों की खरीदारी में जुट गईं। रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों ने माहौल को त्यौहारमय बना दिया।

दुकानदारों का कहना है कि दिनभर बारिश से कारोबार पर असर पड़ा, लेकिन शाम की भीड़ ने उम्मीदें जगा दीं। शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, और त्योहार से पहले की इस शाम ने बाजार का माहौल खुशनुमा बना दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम