हरिश्चंद्र महाविद्यालय में निकली ‘नारी शक्ति पदयात्रा’, गूंजे महिला सम्मान के स्वर

नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के तहत जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लिया सम्मान का संकल्प

वाराणसी: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर चौक क्षेत्र तक निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. गीता रानी ने किया, जो विश्व हिंदू महासंघ के मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्र उपाध्यक्ष एवं भाजपा काशी क्षेत्र के श्रम प्रकोष्ठ की सहसंयोजक हैं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस पदयात्रा में महाविद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें एनएसएस और एनसीसी की छात्राएं भी शामिल रहीं।

पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने ‘नारी सम्मान हमारा अभिमान’ और ‘नारी शक्ति राष्ट्र की पहचान’ जैसे नारों के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नारी सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर दिव्यानी बरनवाल, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, निधि, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. पूर्णिमा पाल, डॉ. पूजा वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक