अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग पर वकीलों का धरना, आंदोलन की चेतावनी

डीएम पोर्टिको पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कैशलेस इलाज की भी उठाई मांग

वाराणसी: अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गुरुवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने डीएम पोर्टिको पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन गई है। ऐसी स्थिति में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करना बेहद आवश्यक है।

इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अपनी आर्थिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कैशलेस इलाज की व्यवस्था लागू करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह को सौंपा।

इस अवसर पर रंजन मिश्र, सुरेंद्रनाथ पांडेय, नित्यानंद राय, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, रोहित मौर्य, विवेक सिंह, दीपक राय ‘कान्हा’, अनूप सिंह, जयश्री, राजेश प्रसाद सिंह, नृपेन्द्र प्रताप, अजय विक्रम, गौतम कुमार झा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक