बनारस क्लब में शुरू हुई पीएनजी आपूर्ति, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

गेल के जीएम ने किया शुभारंभ, एलपीजी पर निर्भरता खत्म—सुरक्षा और लागत में मिलेगा लाभ

वाराणसी:  शहर में स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में गुरुवार को कचहरी स्थित बनारस क्लब में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति की शुरुआत कर दी गई। इस पहल का शुभारंभ गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के महाप्रबंधक सुशील कुमार ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत गेल तेजी से घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया जा रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध हो सके।

अब तक बनारस क्लब में प्रतिदिन औसतन दो एलपीजी सिलिंडरों की खपत होती थी, जो महीने में करीब 60 सिलिंडर तक पहुंच जाती थी। पीएनजी आपूर्ति शुरू होने के बाद क्लब को अब निर्बाध गैस सप्लाई मिलेगी, साथ ही सिलिंडरों के भंडारण और परिवहन से जुड़ी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

पीएनजी के उपयोग से न केवल परिचालन लागत में कमी आएगी, बल्कि सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम काशी को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान गौरी शंकर मिश्र, उदित सिन्हा, सुरेश तिवारी, नवाजिश अली अंसारी, चंदन कुमार, देबाशीष साहू सहित गेल के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बनारस क्लब के सचिव नवीन कपूर, गौरव दास, डॉ. एनपी सिंह, जयदीप सिंह एवं अभिनव पांडेय समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक