फीस मनमानी पर सख्त हुआ प्रशासन: नियमों के उल्लंघन पर निजी स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति की बैठक, पारदर्शिता अनिवार्य; अभिभावकों की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 

वाराणसी। जनपद में निजी स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मनमानी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में फीस वृद्धि, यूनिफॉर्म और पुस्तकों को लेकर मिल रही शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम, 2018 के सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने पर कड़ी नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क वृद्धि करने वाले विद्यालयों के खिलाफ जुर्माने सहित कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि सभी निजी विद्यालयों को पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों की शुल्क संरचना तथा ऑडिटेड वित्तीय विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे, ताकि शुल्क वृद्धि की वैधता की जांच की जा सके।

बैठक में पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि विद्यालय अभिभावकों को शुल्क से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी छात्र को पुस्तकें, जूते, मोजे या यूनिफॉर्म किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त, पांच शैक्षणिक वर्षों के भीतर स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव पर रोक रहेगी।

विद्यालयों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनकी शुल्क वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुरूप तथा निर्धारित 5 प्रतिशत सीमा के भीतर है।

अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम (05422509413) स्थापित किया गया है, जहां फोन या लिखित माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाए तथा मौके पर अभिभावकों और छात्रों से फीडबैक लिया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मुख्य कोषाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अभिभावक-शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक जयप्रकाश विश्वकर्मा के परिजनों को सौंपी आर्थिक सहायता, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। पिंडरा बाजार में अमूल डेयरी…

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    विशेषज्ञों ने निवेशकों को बताईं परियोजना की संभावनाएं, शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों को मिले विशेष ऑफर और आकर्षक उपहार   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। गुजरात की महत्वाकांक्षी धोलेरा स्मार्ट सिटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन