भदोही में भक्ति और उल्लास का संगम: धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

प्रयागराज से आए संत सुदर्शन जी महाराज ने दिया धर्म और सदाचार का संदेश

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। जनपद के सुरियावां नगर स्थित जोधराज तालाब परिसर में चिरंजीव भगवान भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरा वातावरण धार्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जिसके पश्चात भजन-कीर्तन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रयागराज से पधारे पूज्य पाद श्री सुदर्शन जी महाराज का अमृतवचन रहा। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र, उनके पराक्रम और धर्म स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परशुराम जी न्याय, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज के समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।


इस धार्मिक आयोजन का संचालन श्री कमलेश उपाध्याय (वर्तमान प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रमाशंकर उपाध्याय, डॉ. हरिश्चंद्र दुबे, सुनील उपाध्याय, चंद्रमा उपाध्याय, प्रदीप दुबे (एमआर), विवेक उपाध्याय, जगदीश पांडेय, अधिवक्ता विवेक दुबे, श्यामलालित उपाध्याय (महामंत्री, बीजेपी), वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक उपाध्याय, अवधेश दुबे, सुनील रामभुवन मिश्रा, विकास पांडेय, हर्ष पांडेय, पंडित सुमित दुबे, लक्ष्मी नारायण, अधिवक्ता गोविंद दुबे, वशिष्ठ नारायण दुबे, अजय उपाध्याय तथा केशव उपाध्याय (नानक भाई) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, संस्कार और धर्म के प्रति जागरूकता का संदेश भी दे गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसेवा और पत्रकारिता से बनाई अलग पहचान, दिनेश यादव ‘दादा’ बने क्षेत्र की सक्रिय आवाज

    सामाजिक आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के हितों के लिए वर्षों से निभा रहे सक्रिय भूमिका   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी/भदोही। सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारिता के…

    भदोही में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण से विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    150 छात्र-छात्राओं को पुस्तक, कॉपी, कलम एवं स्टेशनरी का निःशुल्क वितरण, विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7 NEWS, भदोही (उत्तर प्रदेश)। जनपद भदोही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    दुर्घटना पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई लोकजन सोशलिस्ट पार्टी

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    धोलेरा स्मार्ट सिटी में निवेश को लेकर वाराणसी में जागरूकता सेमिनार, शमांता बिल्डर्स ने खोली नई शाखा

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 40 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की समीक्षा

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    बम की अफवाह से जंघई रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप, घंटों चला सघन तलाशी अभियान

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन

    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में पत्रकारों का हुआ अभिनंदन