शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

सेंट थॉमस स्कूल में 24वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, एएसपी शुभम अग्रवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। गोपीगंज स्थित सेंट थॉमस स्कूल के प्रांगण में शनिवार को 24वीं शहीद झूरी सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एएसपी शुभम अग्रवाल का विद्यालय परिवार की ओर से बैज लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मंचासीन अन्य अतिथियों का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि शुभम अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

एएसपी ने अमर शहीद झूरी सिंह के बलिदान को नमन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और पूरी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके प्रिंस ने अब तक नहीं खोले राजनीतिक पत्ते, जरूरतमंद परिवारों की मदद और जनहित के कार्यों से बटोर रहे चर्चा; 2027 के चुनाव में…

    पीईटी-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और परीक्षार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    शहीद झूरी सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा