वाइवेन्ट कोचिंग सेंटर का शानदार परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया नाम रोशन

अनुशासित शिक्षा और मार्गदर्शन का मिला परिणाम

 

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही: सुरियावां (पुरानी बाजार)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित वाइवेन्ट कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर कोचिंग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को साबित किया है।

संस्थान के प्रबंधक अजय कुमार उपाध्याय (बीएचयू, गणित ऑनर्स) के निर्देशन तथा संरक्षक मोहन उपाध्याय (एम.ए. हिंदी) एवं उप-प्रबंधक विशाल उपाध्याय के मार्गदर्शन में छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

इंटरमीडिएट (कक्षा-12) परिणाम में आंचल उपाध्याय ने 413/500 अंक (82.6 प्रतिशत) प्राप्त कर कोचिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने पारस नाथ बालिका इंटर कॉलेज में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं परी दूबे ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

हाईस्कूल (कक्षा-10) परिणाम में इसरत फातमा ने 536/600 अंक (89.37 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिल्पा यादव ने 527/600 अंक (87.8 प्रतिशत) के साथ द्वितीय, दिलशान अंसारी ने 497 अंक (82.8 प्रतिशत) के साथ तृतीय तथा फिरदौस आरा ने 498 अंक (83 प्रतिशत) के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के प्रबंधक अजय कुमार उपाध्याय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

क्षेत्र में इस उत्कृष्ट परिणाम को लेकर अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। वाइवेन्ट कोचिंग सेंटर की इस उपलब्धि से शिक्षा के क्षेत्र में उसकी साख और मजबूत हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    खरगीपुर पियरी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से जताया शिक्षकों के प्रति सम्मान     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इण्टर कॉलेज, खरगीपुर…

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने शिक्षकों को किया सम्मानित     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित स्व. वंशनारायण सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    हेलमेट सुरक्षा कवच, लापरवाही पड़ सकती है भारी : एसडीएम

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    वाराणसी के आदित्य पांडेय का यूएनएसडब्ल्यू सिडनी में चयन

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    गुरुजनों के सम्मान से गूंजा भगवती धाम इंटर कॉलेज

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, राहत का दिया भरोसा

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह की धूम

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष

    दानगंज यूनियन बैंक शाखा ने पूरे किए 53 वर्ष