121 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार बरामद

गोपीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्ञानपुर स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान दबोचे गए आरोपी

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 121 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में गोपीगंज पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ज्ञानपुर स्टेशन के समीप रेलवे की खाली जमीन के पास संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान समरजीत यादव (25 वर्ष), निवासी महबूबपुर थाना भदोही तथा प्रदीप सरोज (26 वर्ष), निवासी राईपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से टाटा पंच (सफेद रंग) कार में रखी तीन बोरियों में 121 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

पुलिस ने इस मामले में थाना गोपीगंज में मु०अ०सं० 126/2026 के तहत धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    तेज हवाओं के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक झोंके चलने की आशंका, जिलाधिकारी ने विभागों और रेस्क्यू टीमों को किया हाई अलर्ट     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। भारतीय…

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित