मेहनत और लगन की मिसाल बनीं आँचल उपाध्याय, 12वीं में 83% अंक हासिल

साइंस (मैथ्स) वर्ग में शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही (सुरियावां)। वार्ड नंबर 05, दीनदयाल नगर पुरानापुर, सुरियावां की निवासी आँचल उपाध्याय ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 83 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कुल 500 में से 413 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

 

पारसनाथ बालिका इंटर कॉलेज, भिखमापुर की छात्रा आँचल ने विज्ञान वर्ग (गणित समूह) में यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।

 

आँचल की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, श्रीमती किरन उपाध्याय एवं श्री शिवप्रकाश उपाध्याय ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई है और उन्होंने आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

 

आँचल ने अपनी सफलता का श्रेय सुरियावां स्थित वाइब्रेंट कोचिंग सेंटर, कौशल कटरा (पुरानी बाजार) को भी दिया। कोचिंग के संचालक अजय कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में उन्होंने पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।

 

आँचल की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसेवा और पत्रकारिता से बनाई अलग पहचान, दिनेश यादव ‘दादा’ बने क्षेत्र की सक्रिय आवाज

    सामाजिक आंदोलनों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के हितों के लिए वर्षों से निभा रहे सक्रिय भूमिका   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी/भदोही। सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारिता के…

    भदोही में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण से विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    150 छात्र-छात्राओं को पुस्तक, कॉपी, कलम एवं स्टेशनरी का निःशुल्क वितरण, विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय  SHREE 7 NEWS, भदोही (उत्तर प्रदेश)। जनपद भदोही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    छात्रों के समर्थन में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    गंगा किनारे बहकर मिलीं कफ सिरप की 349 शीशियां, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त जांच शुरू

    गंगा किनारे बहकर मिलीं कफ सिरप की 349 शीशियां, पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त जांच शुरू

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    गिरधरपुर में वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, विशेषज्ञों ने समय पर इलाज और जागरूकता पर दिया जोर

    सीजेपी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

    सीजेपी के समर्थन में काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

    जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार