मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने चलाया विशेष जनजागरूकता अभियान

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का वातावरण तैयार करना है।

 

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं विधिसम्मत समाधान के प्रति भरोसा दिलाया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच और बैड टच की पहचान, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बसों या रास्तों में छेड़खानी अथवा उत्पीड़न जैसी घटनाओं से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तत्काल पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

 

पुलिस टीम ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा परिवार और समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें— 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी