नीट-यूजी 2026 में आकाश का शानदार प्रदर्शन, आर्यन दुबे बने यूपी के स्टेट टॉपर

AIR-7 के साथ वाराणसी का बढ़ाया मान, आकाश वाराणसी सेंटर के पांच छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-500 में बनाई जगह

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) के परिणामों में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वाराणसी सेंटर के छात्र आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-7 हासिल कर उत्तर प्रदेश स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि से वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

 

इस वर्ष आकाश वाराणसी सेंटर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आर्यन दुबे (AIR-7), अंकुर कुमार (AIR-61), कृष्णा यादव (AIR-131), आदेश अक्षत (AIR-413) और आयुष यादव (AIR-429) ने ऑल इंडिया टॉप-500 में स्थान प्राप्त कर संस्थान की सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाया।

 

एनटीए द्वारा जारी प्रदेश स्तरीय सूची में भी आकाश के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक-3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक-5, नारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक-6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक-7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक-8 हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

 

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 17 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान प्राप्त किया। संस्थान ने इस सफलता का श्रेय अनुभवी शिक्षकों, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया।

 

अपनी उपलब्धि पर आर्यन दुबे ने कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और आकाश के शिक्षकों को दिया।

 

पत्रकार वार्ता में सेंटर डायरेक्टर विष्णु देव तिवारी, आनंद प्रकाश पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर संजय तिवारी, रीजनल सेल्स ग्रोथ हेड अमित अवस्थी, मेडिकल विंग के एकेडमिक हेड इफ्तेखार अहमद अंसारी तथा ब्रांच हेड आफताब अहमद उपस्थित रहे।

 

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और श्रेष्ठ संसाधनों के माध्यम से छात्रों के मेडिकल करियर के सपनों को साकार करना है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में आकाश के विद्यार्थियों ने 13 बार ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों ने प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी अग्रणी पहचान को लगातार मजबूत किया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी; थानाध्यक्ष बोले—किसी पक्ष से नहीं मिली तहरीर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    जिला स्तरीय पोल खेल में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय ने माफ किया पूरा शिक्षण शुल्क, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और रॉड से हमले में पांच घायल

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन नारी शक्ति: विशाखा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय ने दी ₹2100 की प्रोत्साहन राशि

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं ने किया इंडियन बैंक का शैक्षिक भ्रमण

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नरपतपुर गांव में शोक

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    चौबेपुर रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन से सीता हरण तक की लीला का भावपूर्ण मंचन

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक